कुरुक्षेत्र में आईलेट्स सेंटर पर फायरिंग
Sep 12, 2025, 15:03 IST
कुरुक्षेत्र में नए बस अड्डे के पास बाइक पर आए 2 नकाबपोश बदमाशों ने आईलेट्स सेंटर पर फायरिंग कर दी। जिससे सेंटर का शीशा टूट गया।
बदमाशों ने 4 राउंड फायर किए। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे बाइक पर दो नकाबपोश सेंटर के बाहर आए और उन्होंने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इसमें कोई जख्मी नहीं हुआ। हालांकि अभी पता नहीं चल पाया कि फायरिंग के पीछे बदमाशों का क्या इरादा था।

