भिवानी में मनाई पूर्व सीएम बनारसीदास की जयंती

 
भिवानी में मनाई पूर्व सीएम बनारसीदास की जयंती

भिवानी के हांसी रोड स्थित बीडी गुप्ता पार्क में बुधवार को हरियाणा के पूर्व सीएम बनारसी दास गुप्ता की 108वीं जयंती मनाई। इस दौरान हवनयज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व शैक्षणिक संगठनों के लोग कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

वहीं बनारसीदास गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया।

बाबू बनारसीदास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम बनारसीदास गुप्ता के पुत्र अजय बनारसीदास गुप्ता ने कहा कि 108वीं जयंती पर बीडी गुप्ता पार्क में हवन किया गया। इस दौरान सभी ने उनके आदर्शों व सिद्धांतों को याद करते हैं। ताकि दूसरे लोग भी उनके पदचिह्नों पर चलें। उन्होंने अपने जीवन में दूसरों के लिए प्ररेणा लेने वाला रहा।

उन्होंने गरीब, पेशा वर्ग के लिए काम किया। सबसे ज्यादा कन्याओं की शिक्षा के लिए अहम कदम उठाए। उन्होंने धर्मशाला में शिक्षण संस्थान शुरू किया, जो आज आदर्श कॉलेज के रूप में वटवृक्ष के रूप में खड़ा है। उन्होंने समाज में कुरीतियों को दूर करने के लिए काम किया। जिसमें दहेज, दिखावा, शादियों में कार्ड आदि को लेकर काम किया। वहीं उन्होंने परिचय सम्मेलन की शुरुआत की। जिससे बच्चों के विवाह शादियों में आ रही दिक्कत कम हुई।