पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि पर किया नमन 

 
पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि पर किया नमन 

भिवानी:

किसानों के मसीहा पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल एक युग पुरूष थे। स्व. चौ. देवीलाल ने जीवनभर किसानों व कमेरे वर्ग के लिए आवाज उठाई तथा संघर्ष किया। वे एक व्यक्ति नहीं, बल्कि संस्था थे जिन्होंने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया तथा देश में पहली बार हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन लागू की।

यह बात इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने रविवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल की पुण्यतिथि पर स्थानीय लोहारू रोड़ स्थित चौ. देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान हवन का भी आयोजन किया गया, जिसमे सभी लोगों ने आहुति डालकर पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल को श्रद्धांजलि दी।
      इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने कहा कि चौ. देवीलाल ने राजनीतिक लाभ कमाने के लिए नहीं, बल्कि देश के पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए राजनीति की। उन्होंने कहा कि आज देशभर में हर वर्ग के लोग चौ. देवीलाल को राजनेता नहीं, बल्कि देश के उत्थान के लिए मसीहा के नाम से जानते हैं। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल ने हमेशा आमजन के हित की सोच रखते हुए कार्य किया तथा हमेशा लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करते रहे, इसीलिए लोग उन्हे जननायक ताऊ के रूप में जानते है।
      उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल चौ. देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है, जो उन्ही की नीतियों पर चलते हुए जनता की भलाई एवं उत्थान की सोच रखते हुए कार्य करती हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से स्व. चौ. देवीलाल ने त्याग का उदाहरण पेश करते हुए राजनीति की थी, उन्ही के नक्शे कदम पर चलते हुए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला भी त्याग की राजनीति का उदाहरण पेश कर रहे है।
     इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गौरा, धर्मपाल ओबरा, सुनील लांबा, दिलबाग चेयरमैन, अनिल काठपालिया, राजेश पुनिया, अशोक मैनेजर, भूपेंद्र कोच, राजेंद्र डीएसओ, अनिल सांगवान, रण सिंह श्योराण, संजय नंबरदार, इंदु परमार, जगराम साहब, सतपाल धत्तरवाल, हरकेश नागर, विजेंद्र दुहन, अजीत बडेसरा, सुनील स्वामी, राय सिंह, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।