18 नवंबर को इनेलो ज्वाईन कर घर वापिसी करेंगे पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा

 
18 नवंबर को इनेलो ज्वाईन कर घर वापिसी करेंगे पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा

भिवानी:

स्थानीय बड़ चौक स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में शनिवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने की। जिलेभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसमें बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और पार्टी रणनीति सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने बताया कि 18 नवंबर को भिवानी के बड़ चौक स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा शिरकत करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि 18 नवंबर को पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा एक बार फिर इनेलो में शामिल होकर घर वापसी करेंगे, जो पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण होगा। उन्होंने कहा कि वासुदेव शर्मा की वापसी से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भर गया है तथा संगठन को इससे मजबूती मिलेगी।

अशोक ढ़ाणीमाहु ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 18 नवंबर की सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पार्टी नेतृत्व का उत्साह बढ़ाएं और शक्ति प्रदर्शन करें।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार को भी गति दी गई। प्रवासी सैल के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद ने सैल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शंभु यादव को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शंभु यादव का स्वागत किया और उन्हें जिम्मेदारी निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रवासी सैल का प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, मा. धर्मपाल ओबरा, सुनील लांबा, दिलबाग चेयरमैन, जितेंद्र मिनी गौरीपुर, भूप सिंह बैराण, अनिल बागनवाला, कृष्ण मिताथल, डा. मनजीत ढुल, राय सिंह, जगराम साहेब, सूरजभान एसडीओ, मुकेश श्योराण, रण सिंह श्योराण, राजेंद्र डीएसओ, भूपेंद्र कोच, सरोज श्योराण, इंदु परमार, शारदा मिश्रा, सुजाता राय, अजीत बड़ेसरा, रतीराम, विक्रम अलखपुरा, लीला, अनिल काठपालिया, राजेश पुनिया, आईटी सैल से कुमुद मिश्रा, आनंद सांगवान, विजेंद्र टांक, सुनील हालुवासिया, मनोज गिल, बिमला टिटाणी, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।