स्वास्थ्य पहल: बौंद कलां में 24 मई को लगेगा नि:शुल्क मेडिकल कैंप, मेदांता के डॉक्टर देंगे सेवाएं

भिवानी के बौंद कलां में 24 मई को अंचल और मेदांता अस्पताल द्वारा फ्री मेडिकल कैंप। सांसद धर्मबीर सिंह होंगे मुख्य अतिथि। फ्री टेस्ट, ईसीजी और दवाइयों की सुविधा।

 
Dr Vinod Anchal Medical Camp News
स्वास्थ्य सेवा की पहल : 24 को बौंद कलां में लगेगा नि:शुल्क मेडिकल कैंप :डॉ विनोद अंचल
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह व प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए अभियान को गति देते हुए ग्रामीण अंचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और पूर्व सैनिकों के सम्मान में स्थानीय दिनोद गेट स्थित अंचल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और मेदांता हस्पताल गुरुग्राम एक सराहनीय कदम उठाया गया है। जिसके तहत दोनों अस्पतालों द्वारा संयुक्त रूप से 24 मई रविवार एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर बौंद कलां स्थित बाबा चांदू दास धाम में प्रात: 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया जाएगा। इस शिविर के मुख्य अतिथि भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद चौ. धर्मबीर सिंह होंगे। 
कैंप के आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए अंचल हॉस्पिटल के निदेशक डा. विनोद अंचल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं पहुंचाना है, जो बड़े शहरों के अस्पतालों में जाने में असमर्थ है।
 डा. विनोद अंचल ने कहा कि देश के पूर्व सैनिक और उनके परिवार हमारे गौरव हैं। उनके साथ-साथ समस्त ग्रामवासियों के स्वास्थ्य की देखभाल करना हमारा सामाजिक और नैतिक दायित्व है। इसी सोच के साथ अंचल अस्पताल और मेदांता अस्पताल मिलकर इस कैम्प का आयोजन कर रहे है। वे चाहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति जागरूक और संसाधनों की कमी के अभाव में इलाज से वंचित न रहे। डा. विनोद अंचल ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, ईसीजी, पीएफटी, एक्स-रे, बीएमडी और लिपिड प्रोफाइल की जांच नि:शुल्क की जाएगी तथा जांच के उपरांत विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त परामर्श दिया जाएगा और मरीजों को मौके पर ही नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि टीम में डा. विनोद अंचल और सीनियर सर्जन डा. कृष्ण कुमार के साथ-साथ एमडी मैडिसन डा. लक्ष्य यादव, एमएस गायनोलोजिस्ट डा. अक्षरा मिश्रा, एमएस आथोपैडिक सर्जन डा. जितेन्द्र सैनी, एमबीबीएस एमडी बाल रोग विशेषज्ञ डा. सौम्या श्रीवास्तव, पंचकर्म विशेषज्ञ डा. संजीव मदान, जनरल फिजिशियन व ह्दूय रोग विशेषज्ञ डा. रजत, जननरल फिजिशियन व ह्दृय रोष्ज्ञ विशेष डा. प्रियांशु, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अंतिमा, जनरल फिजिशियन डा. संजीव कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डा. शशि और सीनियर स्त्री रोग विशेष डा. अनिता अंचल शामिल होकर अपनी सेवाएं देंगे।