बार-बार चुनाव होने से राजनीतिक अस्थिरता और नीति-निर्माण में होती है देरी : विरेंद्र कौशिक 

 
बार-बार चुनाव होने से राजनीतिक अस्थिरता और नीति-निर्माण में होती है देरी : विरेंद्र कौशिक 

भिवानी:

स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा गोष्ठी का आयोजन करवाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यअतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांचाल ने शिरकत की तथा विशेष तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव ने की।

इस मौके पर मुख्यअतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांचाल ने एक राष्ट्र-एक चुनाव को लोकतंत्र की मजबूती और प्रशासनिक लागत में कमी का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से विकास कार्यो में बाधा आती है और आर्थिक संसाधनों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ता है। ऐसे में यदि एक एक राष्ट्र-एक चुनाव लागू होता है तो ना केवल प्रशासनिक खर्चे कम होंगे, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में भी पारदर्शिता आएगी।

ऐसे में राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए एक राष्ट्र-एक चुनाव का होना बहुत ही जरूरी है तथा यह एक सकारात्मक पहल भी साबित होगी, जो कि आने वाले समय में देश को और अधिक मजबूती देगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि देश में बार-बार होने वाले चुनावों के कारण राजनीतिक अस्थिरता और नीति-निर्माण में देरी होती है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव भविष्य में भारत के लोकतांत्रिक और प्रशासनिक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव अशोक स्वामी, धीरज सैनी, उमेद सिंह गुज्जर, राजकुमार जांगड़ा, संदीप सरपंच, जिला महामंत्री राजकुमार सैनी, रामगोपाल सैनी, राजेश जांगड़ा, विष्णु सोनी, रमन सैन, मुकेश अग्रोहिया, शिवराज बागड़ी, सोनू सैनी, मुकेश प्रजापति, कुलदीप वर्मा, संदीप प्रजापति, सुनील धारेडू, दलीप, जयभगवान रोहिल्ला, साहिल भारद्वाज, संजय सुई सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।