गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही करीब 6 महीने तक चलने वाली चार धामयात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई।
गंगोत्री में 1 हजार से ज्यादा और यमुनोत्री में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहले दिन दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
सबसे पहले आज सुबह मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम पहुंची। राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगा की पूजा-अर्चना की गई। हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए।
गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खोले गए। इससे पहले यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री के कपाट खोले गए।
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद अब 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। यमुनोत्री धाम में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मां यमुना का स्वागत किया गया। इस दौरान उनके भाई यमराज की डोली भी उन्हें विदा करने धाम आई। 11:55 पर विधि विधान से कपाट खोले जाएंगे।