घनश्याम सर्राफ और डीसी साहिल गुप्ता ने झाड़ू लगाकर किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ
भिवानी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जाने वाले सेवा ही पखवाड़े का जिला में शुभारंभ बुधवार को विधायक घनश्याम सर्राफ और डीसी साहिल गुप्ता ने स्थानीय पंचायत भवन से किया। विधायक, डीसी और डीएमसी गुलजार मलिक ने इस दौरान झाड़ू लगाकर आमजन से स्वच्छता में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग ही शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाया जा सकता है। शहर को गंदगी से मुक्त बनाने में सभी का योगदान जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार से सेवा पखवाड़ा शुरू किया गया है, जो दो अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अनेक प्रकार की गतिविधियों व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्वच्छता को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है।
जिला मुख्यालय पर सेवा पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए विधायक श्री सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन पर पूरे देशभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जन-भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाए जाएंगे, इनमें नागरिकों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान डीसी गुप्ता ने कहा कि सेवा पखवाड़े में स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खेल विभाग, पुलिस विभाग, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि विभाग आदि विभिन्न जनता से सीधे रूप से जुड़े विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपने जीवन में धारण करना जरूरी है। स्वच्छता की शुरुआत सबसे पहले हमें स्वयं से करनी होती है।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सेवा पखवाड़े का शुभारंभ करने के दौरान विधायक सर्राफ और डीसी गुप्ता ने पंचायत भवन के सामने सडक़ के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की शुद्घता के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। पौधारोपण से पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है।
सेवा पखवाड़े के शुभारंभ पर चलाए गए स्वच्छता अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें ग्रीन सोसाइटी भिवानी, महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट, हेमंत सैनी कल्चरल थिएटर एवं वेलफेयर सोसायटी, साथी हाथ बढाना आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस दौरान नगर परिषद ईओ राजाराम, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर, सफाई निरीक्षक विकास देसवाल, पार्षद संदीप यादव और सुभाष तंवर, स्वच्छ भारत मिशन इंचार्ज सन्नी शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री रेखा राघव, रमेश सैनी, सीमा बंसल, पिकंी नागर, शकुंतला प्रधान, आरती शर्मा, डॉ. सुखविंद्र, आनंद कुमार, यतिंद्र नाथ, जगदीश, विजय सिंहमार, विकास काठपालिया, डॉ.सुखबीर, मोनिका सैनी, उमेश सैनी, रामू जेवड़ी वाले, कपिल सैनी, डोर-टू डोर एजेंसी प्रोजेक्ट मैनेजर विनीत कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

