शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के हाथ पैर तुड़वाए

फरीदाबाद में शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के हाथ-पैर तुड़वा दिए। 13 जगहों से उसकी हड्डी भी तुड़वाई। उसे इस कदर अधमरा कर छोड़ दिया कि वह मदद के लिए किसी को कॉल तक नहीं कर सका। बॉयफ्रेंड को उधार लिए रुपए लौटाने के बहाने घर बुलाया था।
घायल बॉयफ्रेंड 17 दिन से दोनों हाथों और पैरों पर प्लास्टर बांधे अस्पताल में पड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जख्मी बॉयफ्रेंड 3 बच्चों का बाप है, जबकि गर्लफ्रेंड की भी 10 साल की बेटी है। हालांकि, उसका पति से तलाक का केस चल रहा है।
2015 में शादी हुई, मोबाइल दुकान चलाता था अस्पताल में पड़े गुलशन बजरंगी ने बताया- मैं गांव सारन का रहने वाला हूं। मेरी शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद 3 बच्चे हुए। मैं जवाहर कॉलोनी में मोबाइल की दुकान चलाता था।
मोबाइल रिपेयर कराने आती थी महिला गुलशन ने बताया- 2019 में मेरी दुकान पर महिला आई। पहले वह मोबाइल रिपेयर वगैरह कराने के लिए आती रहती थी। वह फरीदाबाद NIT के 2 नंबर इलाके में रहती थी। फिर वह अक्सर दुकान पर आने लगी तो उनके बीच बातचीत होने लगी। फिर दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई।
बॉयफ्रेंड ने पत्नी, महिला ने पति को छोड़ा था, प्रेम संबंध बने गुलशन ने आगे बताया- महिला के साथ उसकी अक्सर मुलाकात होने लगी। इसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। 9 साल पहले महिला ने अपने पति को छोड़ दिया। उसने पति पर कोर्ट में तलाक का केस दायर कर दिया। इसी बीच गुलशन भी पत्नी और बच्चों से अलग रहने लगा। उसकी पत्नी-बच्चे सारन गांव में ही रहने लगे।
महिला शादी के लिए कहने लगी, इनकार करने पर झगड़ा हुआ गुलशन ने बताया- दोनों लिव इन पार्टनर की तरह साथ रहते थे। अचानक महिला कहने लगी कि उससे शादी करो। मैंने महिला को पहले ही बता दिया था कि वह शादीशुदा है। उसके 3 बच्चे भी हैं। महिला फिर भी मुझ पर दबाव डालती रही। इससे परेशान होकर मैंने शादी से इनकार कर दिया। इससे दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
NIT-2 नंबर चौकी के इंचार्ज दर्शन सिंह ने बताया कि 29 मार्च को ही पीड़ित की शिकायत पर महिला के भाई अमित, पिता मनीष हन्नी, कमल उर्फ मन्नू बग्गी और अन्य 3 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।