भव्य शोभायात्रा के साथ गीता महोत्सव का समापन
भिवानी।
तीन दिन से चल रहे गीत जयंती महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा से वातावरण कृष्णमय हो गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने किया।
इस अवसर पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि गीता हमें कर्मयोगी बनने और सत्य की राह पर चलने का संदेश देती है। गीता से निकले संदेश को पढ़ने की नहीं बल्कि ग्रहण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पावन भूमि पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश देकर तत्कालीन समाज को नई दिशा देने का काम किया था।
गीता का यह संदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचे इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा के समापन पर गीता की आरती के साथ ही गीता जयंती महोत्सव का समापन हो गया।
रथ पर विराजमान हुई गीता...
शोभायात्रा में फूलों से सुसज्जित गीता रथ पर गीता जी को विराजमान किया गया। गीता जी का यह स्वरूप फूलों से सजाया गया।
शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां रही शामिल...
नगर शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक झांकियां तैयार की गई।
विभिन्न स्कूलों द्वारा गीता के 18 अध्यायों पर आधारित शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गीता पर आधारित भजन गाकर वातावरण को गीतामय बना दिया।
भिवानी पब्लिक स्कूल द्वारा कर्मयोग, भक्ति आयोग और ज्ञान योग, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वारा कर्मयोग एवं आत्मा के बारे में बताया गया। जनसेवा विद्या विहार हाई भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता का उपदेश,
द आर्यन स्कूल गीता के चौथे अध्याय, सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल ने गीता की गरिमा, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल ने कृष्ण-अर्जुन संवाद व वैश्य मॉडल सी.से. स्कूल ने कर्मयोग को प्रधान दिखाया गया।
केएम पब्लिक स्कूल ने भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया गीता सन्देश संजय को धृतराष्ट्र को सुनाने का संदर्भ दिखाया गया।
लिटिल हर्ट पब्लिक स्कूल की झांकी में दिखाया गया कि कण-कण में भगवान है। हलवासिया विद्या विहार स्कूल ने गीता के श्लोक, टीआईटी सी.सै. स्कूल व जी लिट्रा स्कूल ने भगवान कृष्ण का विराट स्वरूप को दिखाया गया। पंडित सीता राम शास्त्री स्कूल ने गीता उपदेश व शिशु भारती हाई स्कूल की झांकी में दर्शाया गया है कि हर व्यक्ति को निस्वार्थ कर्म करते रहना चाहिए। राइजिंग स्टार कान्वेंट स्कूल द्वारा गीता के 15वें अध्याय को बताया गया।
11:00 बजे एक मिनट एक साथ गीता पाठ और 12:00 बजे हुआ वैश्विक गीता मंत्र उच्चारण
गीता महोत्सव के तीसरे दिन ठीक 11:00 बजे एक मिनट एक साथ गीता पाठ किया गया, जिसमें विवेकानंद हाई स्कूल के बच्चे शामिल हुए। इसी 12:00 गीता वैश्विक मंत्रोचारण किया गया। इस दौरान कुरुक्षेत्र से गीता महोत्सव का सीधा प्रसारण दिखाया गया, वहीं दूसरी और कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का संदेश लाइव लाइव दिखाया गया।
यहां से निकली शोभायात्रा...
नगर शोभायात्रा का शुभारंभ किरोड़ीमल पार्क से किया गया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मुख्य क्षेत्रों कृष्णा कॉलोनी, घंटाघर चौक, हांसी चौक, लोक निर्माण विश्राम गृह, बीटीएम चौक, वैश्य कॉलेज से होते हुए किरोड़ीमल पार्क में गीता जयंती महोत्सव के प्रदर्शनी स्थल पर पहुंची। रास्ते में शहर की विभिन्न धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गीता महोत्सव के तीसरे दिन आचार्य सुरेश कुमार, पंडित नरेश कुमार झा, सुयोग शास्त्री, रवि शंकर, कमल कौशिक, राजकुमार और पवन कुमार ने भवन और गीता पाठ संपन्न करवाया।

