जीवन जीने का आधार हैं गीता के उपदेश : कपूर वाल्मीकी
भिवानी।
बवानी खेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकी ने कहा है कि गीता के उपदेश मानव जीवन का सार और आधार हैं। गीता हमें कर्म और धर्म का पाठ पढ़ाती है।
गीता के सिद्धांत समाज निर्माण में सहायक हैं। हमें गीता को जीवन में धारण करना चाहिए।
विधायक स्थानीय किरोड़ीमल पार्क में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के रविवार को दूसरे दिन बतौर मुख्य अपना संदेश दे रहे थे।
इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं सामाजिक धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया। विधायक ने हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डालकर श्रीमद्भागवत पूजन भी किया।
विधायक कपूर वाल्मीकी ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है।
उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने कर्म करो, फल की चिंता मत करो का संदेश देकर हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। गीता के सिद्धांत न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन को मार्गदर्शन देते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी सहायक हैं। विधायक कपूर वाल्मीकी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा गीता के महत्व को विश्व पटल पर ले जाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में मानव कल्याण के लिए गीता के सिद्धांतों को आत्मसात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गीता के मार्ग पर चलकर सच्चाई, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने जीवन को सफल बनाया जा सकता है।
विधायक कपूर वाल्मीकी ने कहा कि गीता के मार्ग पर चलकर हम न केवल अपने जीवन को सफल बना सकते हैं, बल्कि समाज को भी नई दिशा दे सकते हैं। विधायक ने कहा कि पीएम श्री नरेन्द्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी के आह्वान पर आज स्वदेशी को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग पर बल देने की आवश्यकता है।
डीएमसी डीएमसी गुलजार मलिक ने विधायक श्री वाल्मीकि को गीता व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सुमन बुंदेला ने किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गौड, समाज सेवी नंदकिशोर अग्रवाल, मोहन लाल बुवानी वाला, सुरेश केडिय़ा, सुनील वर्मा एचआई जगदीश, कुलदीप शतरंज, जीओ गीता से नरेश आहूजा, प्राचार्य गोवर्धन आचार्य, विनोद छाबड़ा, नरेश शर्मा, विकास शर्मा, कृष्ण हंस, रजनी, सीमा, प्राचार्य रविन्द्र वैद्य, प्रवेश गौतम, अनिल हलवासिया, संजय दुआ, आत्मप्रकाश टुटेजा, केके वर्मा, रामचंद शास्त्री सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
गीता आचार्य ने करवाया हवन
दिन दिवसीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हवन और गीता पाठ से किया गया। आचार्य सुरेश, पंडित इंद्रेश कुमार झा, रामचंद्र शास्त्री, सुयोग्य शास्त्री, डॉ. मुरलीधर शास्त्री, रवि शंकर, कमल कौशिक,राज कुमार और पवन कुमार ने मंत्रोचारण कर हवन करवाया।
विधायक के साथ-साथ आगन्तुकों ने गीता महोत्सव में देखी स्वदेशी स्टालों पर हाथों की कारीगरी
स्वदेशी मेले के दौरान बाबा दिलसुख तंवर हैंडलूम खादी उद्योग कैरू के तोलिए, मैट, खेस वहीं राष्ट्रीय आजीविका मिशन से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए साज सजावट का सामान गीता महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहे। हाथों से बनी इन मुलायम वस्तुएं ने आगंतुकों का ध्यान पहली ही नजर में अपनी ओर खींच लिया है, जो गीता महोत्सव के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। लोग जमकर इसकी खरीदारी कर रहे हैं।
विधायक श्री वाल्मीकि के साथ-साथ यहां पर आने वाले लागों ने स्वदेशी मेले में लगी जूतियों की जमकर तारीफ की। गीता महोत्सव में गांव बड़वा निवासी ललित द्वारा हाथ से बनाई असली चमड़े की जूतियां, कोल्हापुरी चप्पल लोगों को खूब रास आई। उन्होंने बताया कि असली चमड़े से बनी जूतियां पहनना व्यक्ति के स्वास्थ्य से भी जुड़ी हुई हैं। गीता महोत्सव के प्रथम दिन बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे सांसद धर्मबीर सिंह को भी ये जूतियां इतनी रास आई थी कि उन्होंने मौके पर ही खरीददारी की। रविवार को बवानी खेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकी ने भी अपने सम्बोधन में जूतियों के साथ-साथ स्वदेशी वस्तुओं का जिक्र किया।
-रासायनिक खाद का उत्तम विकल्प जैविक खाद...
गांव बडाला निवासी गजानन्द द्वारा तैयार जैविक खाद के प्रति भी लोगों ने खूब रूचि दिखाई। जैविक खाद जहां स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव नहीं डालती वहीं डीएपी/यूरिया की अपेक्षा कम रेट पर भी उपलब्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वदेशी उपयोग के अभियान से जहां अनेक सहायता समूह से महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबन हो रही हैं वहीं स्वदेशी वस्तुएं के प्रयोग के प्रति लोगों की रूचि लगातार बढ़ रही है। गीता महोत्सव में बनाया गया ब्रह्म सरोवर अलग से आकर्षित कर रहा है। यहां शहर को स्वच्छ रखने का विशेष सन्देश दिया जा रहा है।
-गीता महोत्सव परिसर में श्रीराम के नारे गूंजायमान....
गीता महोत्सव कार्यक्रम परिसर में विश्व हिंदू परिषद के स्टाल पर लगातार श्री राम के नारे गूंजायमान रहे। प्रत्येक आगुन्तक यहां अयोध्या में श्री राम मंदिर और उस पर धर्म ध्वज के बैनर के नीचे फोटो सैशन करवाते दिखाई दिए। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने बताया कि पीएम श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्री राम मंदिर पर धर्म ध्वज स्थापना से धर्म और नीति का प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने बताया कि धर्म ध्वज स्थापना के साथ ही श्री राम मंदिर का कार्य पूर्ण हो गया है और देश में राम राज्य स्थापित है।
- गीता महोत्सव में विभिन्न स्कूली बच्चों एवं कलाकारों ने दी गीता पर आधारित प्रस्तुति
भजन गायक ओम दुरेजा ने कार्यक्रम में श्री कृष्ण भगवान के भजन की प्रस्तुति दी। इसके अलावा देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल देवसर, दा आर्यन स्कूल, भिवानी पब्लिक स्कूल, लिटिल हर्ट पब्लिक स्कूल, जी लिट्रा पब्लिक स्कूल, जीडी गोयंका-सैंट जेवियर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार भगवान श्री कृष्ण के संदेश व महाभारत पर आधारित जोरदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
- विभिन्न स्कूलों द्वारा एक दिसंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा
गीता महोत्सव के तीसरे दिन एक दिसंबर को विभिन्न स्कूलों द्वारा गीता के 18 अध्यायों पर आधारित शोभायात्रा निकाली जाएगी। इनमें भिवानी पब्लिक स्कूल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, जनसेवा विद्या विहार हाई स्कूल, द आर्यन स्कूल, सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, वैश्य मॉडल सी.से. स्कूल, केएम पब्लिक स्कूल, लिटिल हर्ट पब्लिक स्कूल, हलवासिया विद्या विहार स्कूल, टीआईटी सी.सै. स्कूल, पंडित सीता राम शास्त्री स्कूल, शिशु भारती हाई स्कूल व जी लिट्रा स्कूल शामिल होंगे।

