भिवानी की बेटी जैस्मिन लंबोरिया ने इंग्लैंड की बॉक्सर को हराया:कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग में भारत का पदक पक्का; सेमीफाइनल में पहुंची
 

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भिवानी की जैस्मिन लम्बोरिया ने 57 किग्रा बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए 10वां पदक पक्का कर लिया है।

 
भिवानी न्यूज हिंदी

Bhiwani / 30 July 2026 
भारतीय सेना की नायब सूबेदार व भिवानी निवासी जैस्मिन लम्बोरिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का 10वां बॉक्सिंग कांस्य पदक किया पक्का
जैस्मिन ने कहा : पिछली बार ब्रांज मैडल था अबकी बार मैडल का कलर बदलने का प्रयास
57 किलोग्राम भार वर्ग में गलास्को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में सेमीफाईनल में प्रवेश करने वाली भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन ने इंग्लैंड की मुक्केबाज को हराकर सेमीफाईनल में पाया प्रवेश
जैस्मिन बोली : 2020 में भारतीय सेना को किया था ज्वाईन, आमी स्पोट्स इंस्टीट्यूट में बेहतरीन ट्रेनिंग के बल पर यहां तक पहुंची
भिवानी, 30 जुलाई : हरियाणा के भिवानी की बेटी एवं भारतीय सेना की नायब सूबेदार जैस्मिन लम्बोरिया ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए बॉक्सिंग का 10वां पदक सुनिश्चित कर दिया। जैस्मिन ने इंग्लैंड की एलिस ग्लिन को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई और कम से कम कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
      गौरतलब है कि जैस्मिन ने पूरे मुकाबले में शानदार तकनीक, आक्रामक खेल और आत्मविश्वास का परिचय दिया। मेजबान इंग्लैंड की मुक्केबाज को घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलने के बावजूद भारतीय बॉक्सर ने मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी और जीत दर्ज की।
     अब तक गलास्को राष्ट्रमंडल खेल-2026 में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा देखने को मिला। रिंग में उतरे सभी छह भारतीय बॉक्सर अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे और पदक पक्का किया। अब तक भारत के 5 महिला और 4 पुरुष मुक्केबाज पदक सुनिश्चित कर चुके हैं, जबकि भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन की जीत के साथ बॉक्सिंग में भारत का 10वां पदक पक्का हो गया है। इस बारे में जैस्मिन ने बताया कि पिछली बार ब्रांज मैडल रह गया था। अबकी बार मैडल का कलर बदलना है। उनका इशारा सिल्वर व गोल्ड मैडल की तरफ था। मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने कहा कि उनका अगला फोकस अगली दो बाऊट सेमीफाईनल व फाईनल मुकाबले पर है। उन्होंने कहा कि वे वर्ष 2022 में भारतीय सेना में भर्ती हुई थी। जहां आर्मी स्पोर्टस इंटीट्यूट में बेहतर खेल से यहां पर पहुंची है।
    भिवानी की इस होनहार बेटी की सफलता से पूरे हरियाणा और देश में खुशी की लहर है। अब जैस्मिन लम्बोरिया से राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।