स्वर्ण पदक विजेता रचना परमार का सैक्टर-13 में सम्मान समारोह आयोजित 

 
स्वर्ण पदक विजेता रचना परमार का सैक्टर-13 में सम्मान समारोह आयोजित 

भिवानी :

बीते दिनों ग्रीक में आयोजित हुई विश्व कुश्ती चैंपियन के अंडर-17 आयु वर्ग में चीन की खिलाड़ी को मात देकर स्वर्ण पदक प्राप्त विजेता पहलवान रचना परमार का सैक्टर-13 में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर दि भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान (आजीवन उपलब्धि पुरस्कार प्राप्त) रामकिशन शर्मा व डा. फूल सिंह धनाना के नेतृत्व में अन्य लोगों ने नोटों की माला पहलनाकर सम्मानित किया तथा उनकी उपलब्धि को सराहनीय व प्रेरणादायी बताया। इस मौके पर डा. फूल सिंह धनाना ने बताया कि गांव बौंद खुर्द निवासी रचना परमार ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के अंडर-17 आयु वर्ग केे 43 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबले में चीन की खिलाड़ी को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

उन्होंने बताया कि रचना ने कनाडा, मिस्र, यूएसए की प्रतिद्वंदी पहलवानों को पछाड़ते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि रचना परमार की उपलब्धि नारी शक्ति की प्रतीक बनी है तथा यह अन्य बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगी।

डा. फूल सिंह ने कहा कि रचना लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने बीते दिनों भी जूनियर एशियन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था तथा अब विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि उन्हे पूरा विश्वास है कि वह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी और देश के लिए ओलंपिक में मेडल लेकर आएंगी।

वही अपनी उपलब्धि का श्रेय स्वर्ण पदक विजेता रचना परमार ने पिता अजीत कुमार सरपंच, माता समा देवी व कोच नरेश परमार को दिया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन विजय पंचगांवा, कमल प्रधान, अमरजीत परमार, दिलबाग प्रधान, प्रधान धर्मबीर नेहरा, राजपाल आईजी, सूर्या पार्षद, रामदेव तायल, प्रधान संदीप तंवर, जगबीर बामला डीएसपी, बलवान प्रधान, प्रकाश ठेकदार, पार्षद संदीप यादव भी साथ रहे।