Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दामों में ऐतिहासिक गिरावट; सोना ₹3000 और चांदी ₹17000 टूटी

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ी राहत! 15 मई को MCX और सर्राफा बाजार में सोना ₹3,000 से ज्यादा और चांदी ₹17,000 प्रति किलो से अधिक लुढ़की। जानें आज के नए दाम।

 
Government Import Duty on Gold Silver Effect

सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है. एमसीएक्स पर गोल्ड सुबह 11 बजे करीब 25,00 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 12 हजार रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता हुआ था. एमसीएक्स पर सुबह 11 बजकर 4 मिनट पर चांदी के भाव 13667 रुपये प्रति किलो कम होकर 277435 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए और 5 जून को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के भाव 2858 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 159120 रुपये पर आ गए, लेकिन सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी रहा और करीब 11 बजकर 20 मिनट पर सोना 3000 रुपये से ज्यादा टूट गया और चांदी के दाम 17 हजार रुपये से ज्यादा कम हो गए.

जब सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया तब गोल्ड सिल्वर ने अलग तरीके से रियेक्ट किया था. मतलब की गोल्ड और सिल्वर के दाम में तेजी देखने को मिली थी. 13 मई को करोबार के समय गोल्ड के भाव करीब में एक दिन में करीब-करीब 11 हजार रुपये की तेजी आई थी. सिल्वर के भाव भी बढ़कर 3 लाख को पार कर गए था. मगर 14 तारीख को सिल्वर और सोने के दाम ऊपर नीचे होते रहे. मगर आज यानी 15 मई को उनके तेज गिरावट देखी गई. सोना और चांदी दोनों भयंकर टूट गए.

रिटेल बाजार में भी गिरे दाम

वायदा बाजार में तो सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट आई ही है. मगर दूसरी ओर रिटेल बाजार में भी दोनों कमोडिटी के दाम में भारी गिरावट आई है. बुलियन. co.in के डेटा के मुताबिक, गोल्ड 2820 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 159,830 रुपये पर आ गया. वहीं, चांदी 16,780 रुपये सस्ती होकर 274,980 रुपये पर आ गई. देश के सभी बड़े शहरों में गोल्ड और चांदी के दाम गिरे हैं.