Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें दिल्ली के रेट्स

सोने और चांदी के दाम गिरे! एमसीएक्स (MCX) और स्पॉट मार्केट में गोल्ड-सिल्वर सस्ता हुआ। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव और चांदी की नई कीमतें यहां विस्तार से देखें।

 
कमोडिटी मार्केट न्यूज़

सोने और चांदी के दाम में आज, 22 अप्रैल को गिरावट देखने को मिल रही है. गोल्ड से साथ-साथ सिल्वर के रेट भी कम हुए हैं. जहां एक ओर शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है वहीं, दूसरी ओर कमोडिटी बाजार में गिरावट आई है. एमसीक्स पर गोल्ड के भाव कम करीब 153,733 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा सिल्वर की बात करें तो वह भी आज सस्ती हुई है. MCX के पर सुबह 10 बजे चांदी के भाव करीब 250,784 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं.

वायदा बाजार के साथ-साथ स्पॉट मार्केट में भी सोने के दाम में गिरावट आई है. बुलियन के डेटा के मुताबिक, नई दिल्ली में सोने और चांदी के दाम में गिरावट आई है. दिल्ली में आज सोने के भाव गिरकर 153,530 रुपये 10 ग्राम पर आ गए हैं. वहीं अगर चांदी का देखें तो उसके भाव आज दिल्ली में करीब 1600 रुपये कम होकर 251,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर है.

दिल्ली में सोने के भाव

Gold Type 1 Gram (₹) 10 Gram (₹) 100 Gram (₹) 1 Kilogram (₹) 1 Ounce (₹) 1 Tola (₹)
Gold 24 Karat (₹) 15,353 153,530 1,535,300 15,353,000 435,250 179,075
Gold 22 Karat (₹) 14,074 140,736 1,407,358 14,073,583 398,979 164,152