ईरान-अमेरिका तनाव से सोने-चांदी में उबाल; MCX पर गोल्ड ₹1.59 लाख पार

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच निवेशकों का रुझान सेफ हैवन की ओर। भारत (MCX) और ग्लोबल मार्केट (COMEX) में सोना और चांदी रिकॉर्ड स्तर पर। जानें आज के ताजा भाव।

 
चांदी में उछाल

ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर से टेंशन शुरू हो गई है. जिसकी वजह से निवेशकों का एक रुझान एक बार फिर से सेफ हैवन की ओर चला गया है. देश और दुनिया के बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. अगर बात भारत की करें तो देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में 550 रुपए से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. जबकि चांदी के दाम में 1350 रुपए का इजाफा देखने को मिला है. वहीं दूसरी ओा अमेरिकी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. जानकारों की सोना और चांदी दोनों ही को अपनी पीक पर पहुंचने में थोड़ा वक्त लग सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि भारत के अलावा अमेरिकी बाजार में सोने और चांदी के दाम किस लेवल पर देखने को मिल रहे हैं…

भारत में सोने और चांदी के दाम में तेजी

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी दोनों में तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार सोने के दाम 10 बजकर 20 मिनट पर 534 रुपए की तेजी के साथ 1,59,775 रुपए पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सोना 559 रुपए की तेजी के साथ 1,59,800 रुपए के साथ दिन के हाई पर पहुंच गया था. वैसे सोमवार को सोने के दाम 159241 रुपए पर बंद हुए थे. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत 1412 रुपए की तेजी के साथ 2,67,575 रुपए पर कारोबार कर रहा है. यही दिन का हाई भी है. वैसे एक दिन पहले चांदी 2,66,163 रुपए पर बंद हुआ था.

विदेशी बाजारों में महंगा हुआ गोल्ड सिल्वर

वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजारों में भी सोना और चांदी महंगा हुआ है. अमेरिकी वायदा बाजार कॉमेक्स पर गोल्ड फ्यूचर करीब 33 डॉलर की तेजी के साथ 4,539.10 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि गोल्ड स्पॉट में 26 डॉलर प्रति ओंस की तेजी देखने को मिल रही है और दाम 4,510.98 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. कॉमेक्स पर सिल्वर फ्यूचर करीब एक फीसदी की तेजी के साथ 75.99 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि सिल्वर स्पॉट 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 65.06 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है.