Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानें 24 कैरेट गोल्ड और चांदी का ताजा भाव

Gold Price Update: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोने के दाम टूटे। MCX पर सोना ₹1,51,944 के स्तर पर पहुंचा, वहीं चांदी में दिखी तेजी। जानें आपके शहर का ताजा रेट।

 
Impact of Iran-US Tension on Gold

सोने के दाम में आज गिरावट आई है. ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पीएम मोदी की ओर से सोना न खरीदने की अपील पर इंपैक्ट भी बाजार पर देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट गोल्ड का वायदा भाव 580 रुपये यानी 0.38% टूटकर 1,51,944 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग की वजह से शुक्रवार को लोकल सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली. हालांकि फ्यूचर मार्केट में मजबूत डिमांड और ट्रेडर्स की खरीदारी से गोल्ड के दाम में तेजी रही. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में 99.9% प्योरिटी (24 कैरेट) गोल्ड का भाव 100 रुपये टूटकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

इससे पहले गुरुवार को इसका रेट 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं 99.5% प्योरिटी वाला सोना भी 100 रुपये सस्ता होकर 1,55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जो पिछले कारोबारी दिन 1,55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. ग्लोबल मार्केट की बात करें तो स्पॉट गोल्ड 0.7% चढ़कर 4,721 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

एमसीक्स पर कितना था भाव

मजबूत स्पॉट डिमांड और ट्रेडर्स की ताजा खरीदारी की वजह से शुक्रवार को फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 689 रुपये यानी 0.45% बढ़कर 1,52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था. इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतों में तेजी रही थी.

चांदी के क्या हैं भाव

जहां एक ओर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, दूसरी ओर चांदी के दाम में हल्की तेजी देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक 3 जुलाई 2026 को एक्सपायर होने वाली चांदी के दाम करीब 400 रुपये से ज्यादा बढ़ गए हैं. चांदी 10.45 पर 262200 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी.