Gold Price Today: आसमान पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम, दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है नया रेट?

आज 12 मई को देश भर में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल। दिल्ली में सोना ₹200 तो चांदी ₹3200 तक महंगी हुई। MCX पर भी रिकॉर्ड तेजी, जानें अपने शहर के ताजा भाव।

 
Bullion Market Update India

देश में आज यानी 12 मई को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है. गोल्ड और सिल्वर के भाव आज बढ़े हैं. राजधानी दिल्ली में सोना आज करीब 200 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है. वहीं, चांदी के रेट में भी करीब 32,00 रुपये की तेजी आई है. आइए आपको बाकी शहरों के बारे में बताते हैं.

जहां एक ओर भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है. रुपया अपने अपने ऑल टाइम लो पर पहुंच गया है. वहीं, दूसरी ओर स्पॉट मार्केट के साथ-साथ एमसीक्स पर सोने और चांदी के दाम में तेजी है. रिटेल बाजार में तो सोना-चांदी महंगा हुआ ही है. साथ में वायदा बाजार में भी इसके भाव चढ़े हैं.

एमसीक्स पर सोना-चांदी

सुबह करीब 9 बजकर 47 मिनट पर एमसीएक्स पर 5 जून 2026 को एक्सपायर होने वाले कॉन्ट्रैक्ट गोल्ड की वैल्यू बढ़ी है. इस सौदे वाले गोल्ड के भाव 299 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 153953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए. वहीं, चांदी की बात करें तो उसके दाम आज ज्यादा बढ़े हैं. 3 जुलाई को एक्सपायर होने वाली चांदी कॉन्ट्रैक्ट के भाव आज बढ़े हैं. इस सौदे वाली चांदी की कीमत 3514 रुपये बढ़कर 281825 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

मुंबई और बाकी शहरों में गोल्ड के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में तो सोने और चांदी के भाव बढ़े हैं साथ में आर्थिक राजधानी मुंबई में भी गोल्ड और सिल्वर के रेट में तेजी आई है. बुलियंस के डेटा के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजकर 57 मिनट पर मुंबई में सोने के भाव 370 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर करीब 154,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे. वहीं, चांदी के भाव भी करीब 4000 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 282,240 रुपये प्रति किलोग्राम पर थे.

वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोने के भाव करीब 320 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 154,410 रुपये पर पहुंच गए हैं. चांदी के दाम में भी 3630 रुपये की तेजी आई है. चांदी के भाव बढ़कर 281,890 रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर गई है.