Gold Silver Price Today: सोना ₹3,560 और चांदी ₹15,100 तक हुई सस्ती, देखें दिल्ली से मुंबई तक 18 फरवरी के लेटेस्ट रेट

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट! दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹3,560 तक सस्ता हुआ, वहीं चांदी ₹15,100 प्रति किलो तक गिरी। जानें अपने शहर में 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव।

 
24 कैरेट सोने का दाम

डॉलर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर जियोपॉलिटिकल तनाव में नरमी के संकतों का असर सर्राफा बाजार पर साफ दिख रहा है. सोना और चांदी की कीमत लगातार तीसरे दिन कम रही. राजाधानी दिल्ली में एक दिन की स्थिरता के बाद पिछले दो कारोबारी सत्रों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹3,560 और 22 कैरेट सोना ₹3,260 तक सस्ता हो चुका है.आज यानी 18 फरवरी को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और दोनों कैरेट के दामों में प्रति 10 ग्राम ₹10 की और गिरावट दर्ज की गई. चलिए आपको बताते हैं आपके शहर में सोने का भाव कितना है.

शहर 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव
चेन्नई ₹1,56,210 ₹1,43,190 ₹1,22,490
मुंबई ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,640
दिल्ली ₹1,54,340 ₹1,41,490 ₹1,15,790
कोलकाता ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,640
बैंगलोर ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,640
हैदराबाद ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,640
केरल ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,640
पुणे ₹1,54,190 ₹1,41,340 ₹1,15,640
वडोदरा ₹1,54,240 ₹1,41,390 ₹1,15,690
अहमदाबाद ₹1,54,240 ₹1,41,390 ₹1,15,690
जयपुर ₹1,54,340 ₹1,41,490 ₹1,15,790
लखनऊ ₹1,54,340 ₹1,41,490 ₹1,15,790

चांदी की चमक पड़ी फीकी

चांदी भी गिरावट से अछूती नहीं रही. एक दिन ठहराव के बाद इसकी कीमतें लगातार तीसरे दिन नीचे आईं. तीन दिनों के अंदर चांदी ₹15,100 प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है.आज 18 फरवरी को दिल्ली में चांदी का भाव ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जिसमें आज ₹100 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई. सर्राफा बाजार में फिलहाल निवेशक डॉलर की चाल और वैश्विक संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं, जिसके आधार पर आने वाले दिनों में दामों की दिशा तय होगी.मंगलवार को सोने की कीमत 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,532 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 2% से भी ज्यादा की गिरावट के साथ 2.33 लाख रुपये प्रति किग्रा रह गई थी.

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 कि.ग्रा.
चेन्नई ₹2,649 ₹26,490 ₹2,64,900
मुंबई ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900
दिल्ली ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900
कोलकाता ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900
बैंगलोर ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900
हैदराबाद ₹2,649 ₹26,490 ₹2,64,900
केरल ₹2,649 ₹26,490 ₹2,64,900
पुणे ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900
वडोदरा ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900
अहमदाबाद ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900
जयपुर ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900
लखनऊ ₹2,599 ₹25,990 ₹2,59,900

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी देने के के उद्देश्य से तैयार किया गया है. किसी भी प्रकार का निवेश या सोना-चांदी की खरीदारी करने से पहले अपने शहर के ताज़ा और प्रमाणित रेट अवश्य जांच लें, क्योंकि कई शहरों में कीमतों में अंतर हो सकता है.