Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें 10 ग्राम गोल्ड का नया रेट
सोने की कीमतों में आज जबरदस्त तेजी! दिल्ली में 10 ग्राम गोल्ड ₹1,400 महंगा हुआ, चांदी भी ₹3,600 उछली। शेयर बाजार की गिरावट के बीच सराफा बाजार में रौनक।
सोने की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है. दिल्ली सहित देश के बड़े शहरों में गोल्ड के भाव बढ़ गए हैं. राजधानी में आज 10 ग्राम गोल्ड करीब 14,00 रुपये महंगा होकर 152,870 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है. दिल्ली में चांदी करीब 36,00 रुपये महंगी होकर करीब 248,710 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.
जहां एक ओर भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, दूसरी ओर सोने और चांदी के भाव चढ़े हैं. स्पॉट मार्केट ही नहीं एमसीएक्स यानी वायदा बाजार में भी इनके दामों में तेजी देखी जा रही है. बीते 2-3 कारोबारी दिनों से सोने और चांदी के भाव गिर रहे थे. गोल्ड-सिल्वर सस्ता हो रहा था मगर बुधवार के दिन अचानक उसके दाम में तेजी आई है.
MCX पर बढ़े सोने के भाव
वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर सोने के भाव आज बढ़े हैं. सुबह 10 बजे, 5 जून 2026 को एक्सपायर होने वाले कॉन्ट्रैक्ट गोल्ड की कीमत करीब 15,00 रुपये बढ़ी है. गोल्ड के भाव एमसीएक्स पर 153100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. वहीं, दूसरी ओर चांदी के कॉन्ट्रैक्ट में भी तेजी आई है. वायदा बाजार में 5 मई 2026 को एक्सपायर होने वाली चांदी के सौदे की कीमत में करीब 4,000 रुपये की तेजी आई है. चांदी अभी 248658 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है.

