हिसार में ज्वेलर के पेट में गोली लगने से मौत
Updated: Jan 13, 2026, 18:01 IST
हरियाणा के जिले हिसार में मंगलवार दोपहर गांधी चौक के पास एक ज्वेलर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। ज्वेलर को गंभीर हालत में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान करीब 38 वर्षीय कपिल सोनी के रूप में हुई है। वह इकलौता बेटा था। उसकी गांधी चौक पर दुकान है। कपिल रोजाना सुबह दुकान खोलता था। मंगलवार सुबह भी वह दुकान पर आया। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे उसकी दुकान में गोली चली। अंदर जाकर देखा तो उसकी लाइसेंसी पिस्टल उसके पास पड़ी थी और कपिल के पेट में गोली लगी थी।
बताया जा रहा है कि घटना के समय ज्वेलर के पिता भगत सोनी बाहर बैठे थे। घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

