भिवानी में दादी की पोते ने की हत्या
भिवानी में आपसी रंजिश के चलते दादी की हत्या कर दी गई। देर रात घर में घुसकर पोते ने अपने साथ संग वारदात को अंजाम दिया।
आरोपियों ने सो रही अधेड़ दंपती पर ताबड़तोड़ वार किया और मौके से फरार हो गए। हमले के बाद दंपती को वहां से तोशाम अस्पताल ले जाया गया।
जहां चेकअप के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दादा को इलाज के लिए हिसार के अस्पताल भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है
तोशाम थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना ईश्वरवाल गांव में तोशाम रोड स्थित खेत में बने मकान में हुई है। यहां मकान में 52 वर्षीय सुनीता अपने 56 वर्षीय पति दलबीर के साथ रहती है। बीती गुरुवार की रात दोनों अपने मकान में सो रहे थे।
देर रात घर दलबीर के सगे भाई धमबीर का पोता अपने साथी संग घर में घुसा। इसके बाद उसने सो रहे पति-पत्नी पर हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें मारी। चोट लगने के बाद दोनों को वहां से इलाज के लिए तोशाम अस्पताल लाया गया।
जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि दलबीर को इलाज के लिए वहां से हिसार से ले जाया गया। महिला सुनीता के शव को तोशाम के सब-डिवीजन अस्पताल में रखी गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस बारे में तोशाम थाना प्रभारी महाबीर का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वारदात स्थल से पुलिस के अलावा FSL टीम ने साक्ष्य जुटाएं हैं। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में मामला जमीनी विवाद का पता लगा है।

