दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, CM रेखा गुप्ता ने शपथ लेते ही कर दिया ये बड़ा ऐलान

New Delhi CM : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बीजेपी की नई सरकार बनी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता ने शपथ ली है। उनके साथ प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिरसा, आशीष सूद समेत 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है।
जल्द ही खत्म करेंगे इंतजार: गुप्ता
दिल्ली की महिलाओं का हर महीने 2500 रुपये अकाउंट में आने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। महिलाओं के अकाउंट में होली की त्योहार से पहले ही यह राशि पहुंच जाएगी। सीएम पद की शपथ लेने से पहले ही रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दे दी है। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता देने को लेकर तारीख की घोषणा कर दी है।
इस तारीख तक आएगी पहली किस्त
रेखा गुप्ता ने आश्वासन देते हुए कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये देने के वादे को जरुर पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि मासिक सहायता की पहली किस्त 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के अकाउंट में डाल दी जाएगी।
रेखा गुप्ता ने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इंटरनेशनल वुमन डे पर ही हमारी सरकार महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की राशि भेजने का काम करेगी। महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए हमारी सरकार कई बड़े कमद उठाएगी।