गुरू नानक जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया  

 
गुरू नानक जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया  
भिवानी :
 किरत करो, नाम जपो, वंड छको यानी पवित्र कर्म करके नाम जपना और बांटकर खाने का सन्देश देने वाले जगत गुरु श्री गुरू नानक देव जी का 556वां  प्रकाशपर्व  भिवानी गुरुद्वारा सिंह सभा एवं पुरानी देवसर चुंगी स्तिथ गुरुद्वारा में बड़ी ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
चंडीगढ़ से पहुंचे मक्खन सिंह रागी जत्थे ने गुरूबाणी  के माध्यम से संगत को गुरुजी से जोड़ने का प्रयास किया।  गुरूद्वारे में लोगों ने जहां कीर्तन में भाग लिया वहीं दूसरी ओर लंगर का भी आयोजन किया । इससे पूर्व गुरुद्वारा परिसर में अखंड पाठ का भोग डाले गए ।
 लोगों ने श्रद्धा भाव से गुरू ग्रंथ साहिब का पाठ किया व नमन किया। गुरपर्व के मौके भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ ने गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे और मत्था टेक कर सरबत के भला की प्रार्थना की। विधायक घनश्याम सर्राफ ने देवसर चुंगी स्तिथ गुरुद्वारा की नई बिल्डिंग के लिए 10 लाख की घोषणा की।  
           पुरानी देवसर चुंगी स्तिथ गुरुद्वारा के मुख्यग्रंथी ज्ञानी सतनाम सिंह व ज्ञानी प्रेम सिंह कीर्तन कर बाबा नानक जी इतिहास को विस्तार से संगतो को समझाया।
उन्होंने बानी का वय्खान करते हुए बताया  श्री गुरु नानक देव जी ने एक पंक्ति में बैठ कर भोजन ग्रहण  करने की पंरपरा चलाई और  ऊंच नीच  व छोटे बड़े का भेदभाव मिटाकर सभी को एक ही संदेश दिया था कि सभी उस परमात्मा के बंदे है जिसने इस सृष्टि को बनाया है।

उनके दर्शाए मार्ग पर चलने से मनुष्य जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है । आज गुरूपर्व के मौके पर दूर दूर से संगतों ने गुरूद्वारे में आकर गुरूबाणी का आंनद लिया और गुरू के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लिया श्री गुरु नानकदेव जी सिखो के ही नहीं बल्कि पुरे जगत के ही गुरु है। 

  इस अवसर पर प्रधान इंदरमोहन सिंह ,बलविंदर सिह ,बलदेव सिंह , डॉ यू एस पाहवा ,बाबा सुभाष सिंह , कमलदीप सिंह , अमरजीत कौर , सुखबीर सिंह , प्रेम मुटरेजा ,गुलशन चानना ,प्रेम सिंह ,ज्ञानसिंह बागड़ी ,मनप्रीत कौर, पूजा कौर ,लवप्रीत सिंह ,हरबंस कौर, ज्ञानसिंह बागड़ी , प्रेम मुटरेजा ,कमलदीप सिंह , लक्ष्मण , गगनीश चावला ,जतिन चावला ,विशाल मुटरेजा , गावड़ी ,  सुमन सहित अन्य श्रद्धालु सगतो ने सेवा की।