हरियाणा में बनी ओलावृष्टि की संभावना
झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, जींद, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, नूंह और नारनौल में बारिश हुई तो वहीं पंचकूला, करनाल, कैथल और भिवानी में बादल छाए हुए हैं।
हरियाणा में मौसम का काफी कहर देखने को मिल रहा है बुधवार को हरियाणा के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहा जबकि जींद, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल में बारिश हुई तो वहीं पंचकूला, करनाल, कैथल और भिवानी में बादल छाए हुए हैं। यदि मौसम विभाग की बात कि जाए तो उनका कहना कि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी है।
इसके साथ ही चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की जानकारी के मुताबिक 3 बजे तक चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, हांसी , हिसार, फतेहाबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

