Har Ghar Tiranga Abhiyan Bhiwani: भिवानी में रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने तिरंगा लेकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश, जानें पूरी खबर
भिवानी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेड क्रॉस भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा थामकर एकता का संदेश दिया।
- रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर दिया एकता का संदेश
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेड क्रॉस भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
भिवानी, 11 अगस्त। देशभर में राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्थानीय रेड क्रॉस भवन में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भिवानी रेडक्रास के अध्यक्ष एवं उपायुक्त साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सचिव प्रदीप कुमार की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे नजर आए।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक सरकारी आयोजन नहीं है, बल्कि यह देश के हर नागरिक के दिल में राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और अखंडता की भावना को जागृत करने का एक अवसर है। हमारे युवा स्वयंसेवक इस अभियान की रीढ़ हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और इस महान उत्सव से जोड़ रहे हैं। हमें गर्व है कि भिवानी के नागरिक इस अभियान में बढ़-चढक़र अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

