Online Application Date Extended 2026: हरियाणा में 2,651 नए राशन डिपो खोलने का सुनहरा मौका: आवेदन की तारीख बढ़कर हुई 25 नवंबर, महिलाओं को 33% आरक्षण
हरियाणा में 2,651 नए राशन डिपो खोलने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 25 नवंबर हुई। महिलाओं को 33% आरक्षण। पूरी खबर पढ़ें।
Nov 11, 2026, 16:53 IST
हरियाणा में खुलेंगे 2,651 नए राशन डिपो, आवेदन की तारीख बढ़कर 25 नवंबर हुई; महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण,हरियाणा में राशन डिपो खोलने का सुनहरा मौका! प्रदेशभर में 2,651 नई उचित मूल्य की दुकानें यानी राशन डिपो खोले जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी गई है।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने बताया कि अब इच्छुक आवेदक 25 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले अंतिम तारीख 10 नवंबर थी।इस योजना में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।
इससे युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा, वहीं दूरदराज के लोगों को भी नजदीक राशन डिपो की सुविधा मिल सकेगी।इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट पर खाली डिपो की जिला और गांववार जानकारी लेकर सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।