IAS and HCS Transfers in Haryana: राजीव रंजन, अमनीत पी. कुमार और अमित खत्री समेत कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने एक बार फिर से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. इस बार 26 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें 16 आईएएस और दस एचसीएस अधिकारी शामिल हैं.
हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: राजीव रंजन, आईएएस को वर्तमान कार्यभार के साथ मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त दायित्व मिला है. अमनीत पी. कुमार, आईएएस को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव के साथ भविष्य विभाग और खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई. शेखर विद्यार्थी, आईएएस को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है.

आईएएस जे. गणेशन को बड़ी जिम्मेदारी: जारी लिस्ट में जे. गणेशन, आईएएस को नागरिक संसाधन सूचना विभाग का आयुक्त एवं सचिव, हरियाणा एआई विकास परियोजना और हरियाणा स्वच्छ वायु परियोजना समेत अन्य बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के विशेष प्रयोजन वाहन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के महानिदेशक और अर्बन एस्टेट्स के महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है.

आईएएस अशोक कुमार मीणा को क्या मिला? इसके अलावा अशोक कुमार मीणा, आईएएस को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा विदेश सहयोग विभाग के आयुक्त एवं सचिव का दायित्व दिया गया है. चंदर शेखर खरे, आईएएस को एचएएफईडी का प्रबंध निदेशक तथा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग का महानिदेशक एवं सचिव नियुक्त किया गया है.

आईएएस शारनदीप कौर बराड़ शहरी स्थानीय निकाय विभाग की महानिदेशक और सचिव: शारनदीप कौर बराड़, आईएएस को शहरी स्थानीय निकाय विभाग की महानिदेशक एवं सचिव बनाया गया है. उनके पास राज्य शहरी आजीविका मिशन और राज्य शहरी विकास प्राधिकरण के मिशन निदेशक की जिम्मेदारी भी रहेगी. मणि राम शर्मा, आईएएस को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव तथा मुख्य बंदोबस्त आयुक्त नियुक्त किया गया.

राजनारायण कौशिक हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक: इसी क्रम में राजनारायण कौशिक, आईएएस को हारट्रॉन का प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. अमित खत्री, आईएएस को कृषि विभाग का निदेशक, हरियाणा बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का निदेशक तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया.

इन IAS अधिकारियों के भी तबादले और नियुक्ति: विनय प्रताप सिंह, आईएएस को हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम तथा हरियाणा वित्तीय निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया. मुकुल कुमार, आईएएस को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का मुख्य प्रशासक, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड और हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया.
- सुशील सनरुआन, आईएएस को विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक तथा हरियाणा राज्य सहकारी शीर्ष बैंक का प्रबंध निदेशक बनाया गया. पार्थ गुप्ता, आईएएस को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई.
- अनिश यादव, आईएएस को आबकारी एवं कराधान आयुक्त तथा वित्त विभाग में विशेष सचिव बनाया गया. विवेक पदम सिंह, आईएएस को रोहतक में एचएसवीपी का प्रशासक और अर्बन एस्टेट का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया.
10 HCS अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति: इसके अलावा HCS, निशु उर्फ नम्रता सिंगल को प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी मिली है. जगदीप सिंह को एचएसवीपी हिसार का एस्टेट ऑफिसर तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी नियुक्त किया गया है. राकेश सैनी और अनुपमा मलिक की गुरुग्राम में एस्टेट ऑफिसर पदों पर अदला-बदली की गई है. सरकार ने नीरज शर्मा, एचसीएस को राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का सचिव बनाया, मायंक वर्मा, एचसीएस को खाद्य एवं औषधि प्रशासन में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है.