विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया बाढ़ बचाव कार्यों का मुआयना
समय पर काम पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश
May 20, 2026, 17:19 IST
चण्डीगढ़, 20 मई -- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने आज जिला करनाल के कुंडा कलां गांव में यमुना का दौरा कर बाढ़ बचाव कार्यों का मुआयना किया। इस गांव में यमुना में 1.73 करोड़ की लागत से 1250 फुट लंबे पांच स्टोन स्टड बनाए जा रहे हैं। श्री कल्याण ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराएं। कहीं थोड़ी बहुत कमी नजर आए तो उसे भी दूर किया जाए। स्थानीय लोगों का यदि कोई सुझाव आता है तो उस पर भी गौर करें।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में जानकरी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में लिए निर्णय अनुसार जिला में अकेले सिंचाई विभाग द्वारा शेरगढ़ टापू से सदरपुर तक यमुना क्षेत्र में दस स्थानों पर काम जारी है। इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 8.95 करोड़ और घरौंडा में 15.25 करोड़ से बाढ़ बचाव कार्य कराए जा रहे हैं। कुंडा कलां में 1.73 करोड़ रुपए की लागत से 5 नए स्टोन स्टड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है जो निर्धारित समय के अंदर काम पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में हर साल यमुना में पानी के तेज बहाव के कारण अलग-अलग स्थानों पर भूमि कटाव हो जाता है। कई बार बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। बदलते जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत और सजग रहने की जरूरत है। सरकार इस बात के लिए गंभीर है कि यमुना में बाढ़ के लिए फसलों व जान-माल का नुकसान न हो। जरूरत अनुसार न केवल नए स्टड्स बनाए जा रहे हैं बल्कि पुरानों की मरम्मत भी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि यमुना के साथ लगते गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए स्टड लगाने, नालों की सफाई आदि पर जिला में 35 करोड़ रुपए के कार्य जारी हैं। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर 25 करोड़ रुपए के कार्य जारी हैं और अधिकांश कार्यों को मई अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।