परिवार और देश की तकदीर बदलने के लिए शिक्षा ही है एकमात्र हथियार : दीपा तंवर
 

तिगड़ाना की बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे : विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित्र
 
 
Deepa Tanwar Social Activist Bhiwani
भिवानी, 14 मई : जिला के गांव तिगड़ाना स्थित वीर शहीद बीर सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणामों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। विद्यालय की एक-दो नहीं, बल्कि 54 छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। परीक्षा परिणामों में छात्राओं का दबदबा रहा। विद्यालय की छात्रा काजल ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं पिंकी ने 95 प्रतिशत और प्रिया ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की। इन प्रतिभावान छात्राओं की सफलता ने यह साबित कर दिया कि यदि सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प हो, तो ग्रामीण आंचल की बेटियां किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। समारोह में समाजसेवी दीपा तंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि आज इन बेटियों के चेहरों पर जो मुस्कान है, वह उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। 54 बेटियों का एक साथ मेरिट में आना कोई छोटी बात नहीं है, यह तिगड़ाना के उ"वल भविष्य का संकेत है। समाज को अपनी बेटियों पर गर्व करना चाहिए और उन्हें उ'च शिक्षा के लिए हर संभव सहयोग देना चाहिए। शिक्षा ही वह एकमात्र अस्त्र है जिससे ये बेटियां अपने परिवार और देश की तकदीर बदल सकती हैं। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य सÓजन तंवर कहा कि हमारे विद्यालय की छात्राओं ने न केवल अंक प्राप्त किए हैं, बल्कि एक नई मिसाल पेश की है। आज के दौर में केवल डिग्री हासिल करना ही काफी नहीं है, बल्कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम का सफल संचालन विकास शर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर अनिल हलवासिया, ममता बलौदा, राजवंती, ममता रानी, अंजू प्रवक्ता, विमला गणित प्रवक्ता,मेघा रानी, नीरज, सुदेश प्रवक्ता, अनीता, नीनू,सुशीला डीपीई सहित विद्यालय स्टॉफ सदस्य एवं ग्रामीण गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।