नागरिक 30 अप्रैल तक स्व-गणना प्रक्रिया में करें अधिक से अधिक भागीदारी: डीसी

16 अप्रैल से शुरू हुई है जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया
 
सांख्यिकीय और विकास कार्य हरियाणा

भिवानी, 16 अप्रैल। डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि हरियाणा में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया 16 से शुरु हो गई है, जो 30 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल ह्यद्ग.ष्द्गठ्ठह्यह्वह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाकर अपनी जनगणना से जुड़ी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि उनकी सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएगी तथा इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।
- डिजिटल पहल से आसान हुई प्रक्रिया
सरकार ने इस बार जनगणना को डिजिटल स्वरूप दिया है, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोग मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के माध्यम से कहीं से भी अपनी जानकारी भर सकते हैं। प्रत्येक परिवार को एक यूनिक एसई आईडी दी जाएगी, जिसे सत्यापन के समय गणनाकर्मी को दिखाना होगा।
- ऐसे करें स्व-गणना
नागरिक निम्न प्रक्रिया के माध्यम से स्व-गणना कर सकते हैं
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ह्यद्ग.ष्द्गठ्ठह्यह्वह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाएं
मोबाइल नंबर व ओटीपी से लॉगिन/पंजीकरण करें
डिजिटल मैप पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें
परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरें
आवास व सुविधाओं से जुड़ी जानकारी दर्ज करें
जानकारी की समीक्षा कर फॉर्म सबमिट करें
एसई आईडी प्राप्त करें
- 33 प्रश्नों के जरिए जुटाई जाएगी जानकारी
स्व-गणना फॉर्म में लगभग 33 सवाल होंगे, जिनमें परिवार के सदस्यों का विवरण, मकान की स्थिति, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक जानकारी शामिल होगी। मोबाइल नंबर देना अनिवार्य रहेगा।
- आधुनिक सुविधाओं का भी होगा आकलन
इस बार जनगणना में इंटरनेट, स्मार्टफोन, टीवी, रेडियो, कंप्यूटर/लैपटॉप और वाहनों (साइकिल, मोटरसाइकिल, कार) जैसी सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी जुटाई जाएगी।
बॉक्स
- नागरिकों से अपील
डीसी ने जिलावासियोंं से अपील की है कि वे 16 से 30 अप्रैल के बीच स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढक़र हिस्सा लें और सही व पूर्ण जानकारी प्रदान करें, ताकि राज्य की योजनाओं और विकास कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सके।