हरियाणा CET एग्जाम- HSSC ने खोला करेक्शन पोर्टल

 
हरियाणा CET एग्जाम- HSSC ने खोला करेक्शन पोर्टल

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन पोर्टल खोल दिया है। यह पोर्टल 17 से 24 अक्टूबर तक खुला रहेगा।

इस दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं।

इस परीक्षा के लिए 13.48 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। 26 और 27 जुलाई 2025 यानि दो दिन यह परीक्षा आयोजित हुई थी। पहले दिन लगभग 6.70 लाख और दूसरे दिन भी लगभग 6.70 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। हालांकि उस वक्त सरकार ने कहा था कि एक माह के अंदर रिजल्ट घोषित किया जाएगा, लेकिन अब तक इस बारे में कोई जानकारी अपडेट नहीं की गई है।

शुक्रवार को HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर CET से संबंधी जानकारी साझा की। बताया कि 26-27 जुलाई को आयोजित CET ग्रुप सी 2025 परीक्षा के लिए करेक्शन पोर्टल खोला गया है। अभ्यर्थी 24 अक्टूबर को रात 11 बजकर 59 मिनट तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए करेक्शन पोर्टल लिंक और नोटिस लिंक भी शेयर किया है।

आयोग ने एक पब्लिक नोटिस भी जारी किया है, जिसमें हाईकोर्ट के 1 जुलाई के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि CET ग्रुप-सी 2025 परीक्षा के लिए सुधार पोर्टल खोलने का निर्णय लिया गया है। नोटिस में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे 17 से 24 अक्टूबर के बीच करेक्शन पोर्टल पर सुधार कर लें।