हरियाणा में 10वीं-12वीं व डीएलएड की बोर्ड परीक्षा आज

 
हरियाणा में 10वीं-12वीं व डीएलएड की बोर्ड परीक्षा आज

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेशभर में संचालित होने वाली सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) तथा डीएलएड (रि-अपीयर/मर्सी चांस) की परीक्षा आयोजित की जा रही है।

महेंद्रगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं का 12वीं का संस्कृत व मैट्रिक ब्यूटी एंड वैलनेस का पेपर है। जिसमें दोनों ही परीक्षाओं में 12-12 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं अभी तक हुई बोर्ड परीक्षाओं में 490 नकलची पकड़े जा चुके हैं। नकल रोकने के लिए सख्त कदम भी उठाए गए हैं। 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेशभर में अब तक करवाई गई सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाओं में कुल 490 नकलची पकड़े जा चुके हैं। वहीं ड्यूटी में कोताही बरतने पर 66 पर्यवेक्षक, 2 लिपिक व 2 केंद्र अधीक्षक को रिलीव किया गया है। इधर, नकल को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथी सेंटरों के बाहर पुलिस का पहरा भी लगाया गया है। 

बता दें कि, हरियाणा में कक्षा 12 की परीक्षाएं 27 फरवरी और कक्षा 10 की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हुई थीं। कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा 19 मार्च और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा 29 मार्च को होगी। परीक्षाएं केंद्रों पर दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े 3 बजे तक आयोजित की जाती हैं। 

सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदेशभर से कुल 5 लाख 16 हजार 787 (रेगुलर के 475620 व डिस्टेंड के 41167) परीक्षार्थी शामिल हैं। जिसमें से 2 लाख 72 हजार 421 लड़के व 2 लाख 44 हजार 366 लड़कियां हैं। शैक्षणिक में 10वीं कक्षा के 277460 तथा 12वीं के 198160 परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं मुक्त विद्यालय परीक्षा में 10वीं के 15935 तथा 12वीं के 25232 परीक्षार्थी शामिल हैं।