भिवानी चिड़ियाघर का 25 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा नवीनीकरण: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम नायब सिंह सैनी का किसानों को तोहफा। सूरजमुखी रजिस्ट्रेशन के लिए 60 दिन खुलेगा पोर्टल। चिड़ियाघरों के लिए करोड़ों के प्रोजेक्ट मंजूर।
Jun 5, 2026, 16:37 IST
पंचकूला 4 जून 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि सूरजमुखी की फसल का पंजीकरण कराने के लिए पोर्टल 60 दिनों के लिए दोबारा खोला जाएगा। इस अवधि में किसान अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। वन विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे तथा पक्षी दर्शन पर्यटन सर्किट विकसित किया जाएगा।
इसके अलावा, पिपली चिड़ियाघर का 70 करोड़ रुपये और भिवानी चिड़ियाघर का 25 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा। सरस्वती संरक्षण वन में 55 करोड़ रुपये की लागत से पक्षी विहार का निर्माण भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पौधागिरी अभियान के तहत इस वर्ष प्रदेश के स्कूली बच्चों को 20 लाख पौधे वितरित किए जाएंगे।

