Haryana Earthquake: हरियाणा में सुबह-सुबह हिली धरती; रेवाड़ी रहा भूकंप का केंद्र, गुरुग्राम समेत कई जिलों में महसूस हुए झटके
हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम और आसपास के जिलों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ सिसमोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र रेवाड़ी था और इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। जानें जान-माल के नुकसान की ताज़ा जानकारी।
Mar 9, 2026, 14:37 IST
हरियाणा : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में सुबह-सुबह धरती हिल गई। कई जिलों में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकल गए।
नेशनल सेंटर ऑफ सिसमोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र रेवाड़ी रहा। भूकंप की तीव्रता 2.8 रही। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर था। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम और रेवाड़ी में लोगों ने घरों में पंखे हिलते हुए देखे।

