हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने जारी किया डीएलएड रिजल्ट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड (Diploma in Elementary Education) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार और उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी। यह परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2025 में हुई थी, जिसमें अलग-अलग बैच के छात्र शामिल हुए थे।
नतीजे बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध हैं। छात्र वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में 2022 से 2026 बैच तक के छात्र शामिल थे, जिनमें फ्रेश और री-अपीयर दोनों ही छात्र शामिल थे। इसके साथ ही, 2020-2022 और 2021-2023 बैच के छात्रों को भी मर्सी चांस दिया गया था।
उन्होंने बताया कि डीएलएड परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 23 हजार 628 छात्र-अध्यापक शामिल हुए। उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022-24 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 457 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 296 उत्तीर्ण रहे। जिनकी पास प्रतिशतता 64.77 रही है। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022-24 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) में 1102 छात्र-अध्यापक शामिल हुए। जिनमें से 879 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 79.76 रही है।
डीएलएड 2023-25 में 65.45 पास प्रतिशत उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2023-25 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 385 छात्र-अध्यापक शामिल हुए। जिनमें से 252 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 65.45 रही है। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2023-25 द्वितीय वर्ष (नियमित) में 1594 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 985 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 61.79 रही है। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष (नियमित) में 19,993 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 13,214 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 66.09 रही है।

