Subsidy News 2026: हरियाणा में पशुपालकों को बड़ी राहत: गौशालाओं के लिए 361 करोड़ का चारा अनुदान, 51 हजार लाभार्थियों को सब्सिडी

हरियाणा सरकार ने पशुपालकों को बड़ी राहत देते हुए गौशालाओं के लिए 361 करोड़ का चारा अनुदान और 51 हजार लाभार्थियों को 133 करोड़ की सब्सिडी दी है। पूरी खबर पढ़ें।
 
Shyam Singh Rana agriculture minister

हरियाणा में पशुपालकों को बड़ी राहत, गौशालाओं के लिए 361 करोड़ का चारा अनुदान; 51 हजार लाभार्थियों को 133 करोड़ की सब्सिडी।

हरियाणा सरकार पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि अक्टूबर 2024 से नवंबर 2026 तक प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं, नंदीशालाओं और पुनर्वसित गौवंश के लिए करीब 361 करोड़ रुपये का चारा अनुदान वितरित किया गया है।

वहीं, डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 80 बल्क मिल्क कूलर आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत करीब 51 हजार लाभार्थियों को 133.11 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी दी गई है।सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से पशुपालकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।