Haryana Govt Transfer List: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, महिला बाल विकास से शिक्षा विभाग तक 6 HCS अफसर स्थानांतरित

हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 HCS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त कार्यभार के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी की सूची।
 
HCS Transfer Orders Haryana

चंडीगढ़। हरियाणा से इस वक्त की बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने एक बार फिर से प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, राज्य के 6 HCS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है तथा कई अफसरों को नए और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। मुख्य सचिव ने इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

📋 तबादला सूची और नए प्रभार का विवरण:
  • सुरेंद्र सिंह (HCS): अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।

  • कुलधीर सिंह (HCS): अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), आयुष विभाग (हरियाणा) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।

  • डाॅ. शिल्पी पात्तर दत्त (HCS): संयुक्त निदेशक (प्रशासन व मिड-डे मील), मौलिक शिक्षा (हरियाणा) के पद पर तैनात।

  • डाॅ. निर्मल नागर (HCS): अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), मौलिक शिक्षा (हरियाणा) नियुक्त।

  • दीपक कुमार (HCS): सी.ई.ओ. (CEO), जिला परिषद महेंद्रगढ़ और डी.आर.डी.ए. (DRDA) का प्रभार मिला।

  • इंद्रजीत (HCS): प्रबंध निदेशक (MD), को-ऑपरेटिव शुगर मिल, शाहबाद बनाए गए।