हरियाणा सरकार ने 2 IAS अफसर सस्पेंड किए
हरियाणा सरकार ने दो वरिष्ठ IAS अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि लेटर में सस्पेंशन की वजह का उल्लेख नहीं है। बताया जा रहा है कि यह फैसला पिछले दिनों सामने आए निजी बैंक घोटालों से जुड़ा है।
सस्पेंड हुए अधिकारियों में 2011 कैडर के प्रदीप कुमार-I और 2012 कैडर के राम कुमार सिंह शामिल हैं। प्रदीप कुमार फिलहाल राज्य परिवहन विभाग के डायरेक्टर एवं विशेष सचिव पद पर थे। जबकि राम कुमार सिंह विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं अतिरिक्त CEO, पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMDA) के पद पर कार्यरत थे।
बुधवार की देर रात जारी हुई 15 IAS की ट्रांसफर लिस्ट को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि आईडीएफसी बैंक फ्रॉड के मामले की सीबीआई जांच की मंजूरी कभी भी सरकार दे सकती है। इससे पहले सरकार तीन आईएएस अफसरों को साइड लाइन किया है।
इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त प्रधान सचिव आईएएस साकेत कुमार को उनके सभी पदों से हटाते हुए आर्कीव डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दे दी है। इसी तरह सीनियर आईएएस पंकज अग्रवाल और डीके बेहरा को महत्वपूर्ण विभागों से पदमुक्त करते हुए साइड कर दिया गया है।

