हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 9 IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

हरियाणा सरकार ने 9 IPS अधिकारियों का तबादला किया। पंकज नैन पंचकूला के नए पुलिस कमिश्नर बने। ATS और अन्य अहम विभागों में हुए बदलाव।
 
हरियाणा गृह विभाग तबादला आदेश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए. गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. इस फेरबदल में पंचकूला पुलिस कमिश्नरेट और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) में अहम बदलाव किए गए हैं.

वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी: डीजीपी अर्शिंदर सिंह चावला को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ महानिदेशक, जेल (प्रिजन्स), हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं डीजीपी कला रामचंद्रन को वर्तमान दायित्वों के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL), मधुबन की निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

IPS officers transferred Haryana

पंचकूला को मिला नया पुलिस कमिश्नर: आईपीएस पंकज नैन को अतिरिक्त जिम्मेदारियों के साथ पंचकूला का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. वहीं डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता का तबादला कर उन्हें एआईजी (वेलफेयर), पुलिस मुख्यालय और एसपी, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) बनाया गया है. उनकी जगह अदिति सिंह पंचकूला की नई डीसीपी होंगी.

ATS को किया गया और मजबूत: राज्य सरकार ने आतंकवाद और संगठित अपराध से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) में भी बड़ा फेरबदल किया है. नाजनीन भसीन को आईजीपी, ATS का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं लोकेंद्र सिंह, उपासना और वरुण सिंगला को एसपी, ATS हरियाणा नियुक्त किया गया है.

तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश: सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ आतंकवाद, संगठित अपराध और नशा तस्करी जैसे मामलों से निपटने में पुलिस की क्षमता बढ़ेगी. सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से संभालने के निर्देश दिए गए हैं.