भिवानी पहुंचे हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, जांगड़ा समाज ने किया अभिनंदन
 

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड पंजीकृत श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित : चेयरमैन रोहताश जांगड़ा
श्रमिक के परिवार की जन्म से लेकर मृत्यु तक शिक्षा, स्वास्थ्य, शादी, दुर्घटना होने सहित विभिन्न लाभ दे रही सरकार व बोर्ड : चेयरमैन रोहताश जांगड़ा
 
 
पंजीकृत श्रमिकों के लाभ

भिवानी, 28 जून : हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत मजदूरों व स्किल्ड लेबर को  श्रमिक के जन्म से लेकर बुढ़ापे तक विभिन्न परिस्थितियों में बोर्ड द्वारा सहायता दी जाती है। ताकि श्रमिकों के परिवार की आर्थिक सुरक्षा बनी रहे तथा राष्ट्र निर्माण में श्रमिक अपनी भूमिका निभा सकें। यह बात हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने भिवानी में कही। बता दे कि जांगड़ा समाज द्वारा रविवार को स्थानीय नया बाजार जांंगड़ा धर्मशाला में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जांगड़ा समाज के लोगों ने चेयरमैन रोहताश जांगड़ा का स्मृति चिह्न व फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जांगड़ा समाज के जिला प्रधान राजेश जांगड़ा ने की। इस अवसर पर रोयल फर्नीचर नया बाजार के संचालक सतेंद्र भाखडिय़ा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओ का जिक्र किया तथा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उनसे श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ व नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने जांगड़ा समाज की धर्मशाला के नवीनीकरण करवाने की घोषणा भी की। 
     इस मौके पर बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने कहा कि महिला श्रमिकों के बच्चा जन्म लेने पर 36 हजार रूपये, पुरूष श्रमिक के पिता बनने पर 21 हजार की वित्तीय सहायता, पहली से 12वीं कक्षा तक 8 हजार से 20 हजार रूपये तक की वित्तीय सहायता, बोर्ड परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेने पर 21 हजार से 51 हजार की सहायता, श्रमिक की बेटी में 51 हजार रूपये की आर्थिक सहायता तथा पुरूष श्रमिक की खुद की शादी में 21 हजार की सहायता के अलावा श्रमिकों को दुर्घटना होने पर डेढ़ लाख से 3 लाख तक की सहायता प्रदान की जाती है।  
      वही पत्रकारों के सवाालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि महिला व पुरूष श्रमिकों के मानदेय में कोई भेदभाव नहीं है। किसी प्रकार की काई अनियमित्ता आती है तो कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि जो श्रमिक ऑनलाईन तौर पर पंजीकृत है, उसे जहां पर वह काम करता है, उसे वही पर लाभ उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए कृत संकल्प है तथा श्रमिकों के कल्याण के लिए उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य सामाजिक कार्यो के लिए बोर्ड द्वारा सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। ताकि श्रमिकों का जीवन स्तर ऊंचा उठ सकें। 
      इस मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह व भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों के हितों को सुरक्षित रखा जाता है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर श्रमिकों को स्किल्ड डेवलपमेंट का हिस्सा बनाने के साथ ही उन्हे प्रति वर्ष आर्थिक मदद दी जाती है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को अपना पंजीकरण करवाकर सरकार की इन योजनाओं का लाभ श्रम कल्याण बोर्ड के माध्यम से उठाना चाहिए। 
     इस मौके पर जांगड़ा समाज के जिला प्रधान राजेश जांगड़ा, पूर्व प्रधान जगदीश जांगड़ा, पूर्व प्रधान मा. ओमप्रकाश जांगड़ा, संजय चेयरमैन, पूर्व हरियाणा प्रधान महाबीर सिंह, पूर्व महिला हरियाणा अध्यक्षा मीना जांगड़ा, धर्मपाल, ब्लॉक प्रधान रोहताश जांगड़ा, ब्लॉक प्रधान सुरेश जांगड़ा लोहारू, मा. सतपाल, गजानंद, अनिल मोरका, डा. अमित जांगड़ा, नाहन सिंह, पूर्व प्रधान जगदीश जांगड़ा, जांगड़ा धर्मशाल प्रधान रामोतार, नरेश जांगड़ा चीना मिस्त्री, सतेंद्र भाखडिय़ा, दिनेश जांगड़ा कीर्ति नगर, बलवान जांगड़ा, कैलाश जांगड़ा, सुमित जांगड़ा, इंद्रजीत जांगड़ा, कमल जांगड़ा, केशव, नवीन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।