- पंचकुला स्थित इंद्र धनुष आडिटोरियम में नशा मुक्ति पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित 11 जुलाई को
 

हरियाणा में नशा मुक्ति अभियान तेज। 11 जुलाई को पंचकूला में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी युवाओं को देंगे नशा छोड़ने का संदेश।

 
नशा मुक्ति मैराथन

भिवानी,  02 जुलाई। डीसी साहिल गुप्ता लघु सचिवालय स्थित वीसी रूम में वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक में जुडें। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को पंचकुला स्थित इंद्र धनुष आडिटोरियम में नशा मुक्ति पर एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर काम करने वाली संस्थाओं और केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम के माध्यम से ड्रग्स आदि नशे के खिलाफ अपना संदेश देंगे।
डीसी श्री गुप्ता ने बताया कि पंचकुला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिला भिवानी से भी नशा मुक्ति पर काम करने वाली संस्थाओं और केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य भाग लेंगे। इसके लिए एसडीएम भिवानी महेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ मुख्यालय से वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण कुमार गुप्ता और मुख्यमंत्री कार्यलय के स्पेशल आफिसर पंकज नैन ने नशा मुक्ति अभियान पर प्रदेशभर में आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में विशेष दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को पंचकुला कार्यक्रम के अलावा 18 जुलाई को पुलिस मुख्यालय मधुबन में पुलिस अधिकारियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति पर युवाओं में जागरूकता को लेकर मैराथन के आयोजन बारे रूप रेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ड्रग्स आदि किसी भी प्रकार के नशे से बचाव करना है। वीसी के दौरान एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, सिविल सर्जन डा. रघुवीर शाडिल्य, जिला शिक्षा अधिकारी निर्म दहिया, ड्रग्स कंटोलर सुरेन्द्र सिंहमार मौजूद रहे।