भाजपा नेताओं ने किया हरियाणा शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ का स्वागत
शंकर लाल धूपड़ का अनुभव शिक्षा बोर्ड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा : सुनील भारद्वाज धारेडू
Jun 8, 2026, 15:05 IST
भिवानी, 08 जून : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ के भिवानी स्थित निवास स्थान पर भाजपा भिवानी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों और युवा मोर्चा की टीम ने चेयरमैन को पुष्पगुच्छ भेंट किया और मुंह मीठा करवाकर उनका जोरदार व आत्मीय स्वागत किया। इस स्वागत मिलन कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब भाजपा भिवानी के जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक विशेष रूप से वहां उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति ने इस पूरे आयोजन को और भी यादगार और ऊर्जावान बना दिया। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने एक बेहद सकारात्मक और ऊर्जा से भरा बयान जारी किया। उन्होंने नवनियुक्त चेयरमैन की कार्यकुशलता पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि शंकर लाल धूपड़ का हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पद पर नियुक्त होना पूरे प्रदेश के छात्र-छात्राओं और शिक्षा जगत के लिए एक नई उम्मीद और गौरव की बात है। धूपड़ जी का लंबा सामाजिक अनुभव, उनकी कर्मठता और शिक्षा के प्रति उनकी दूरदर्शिता बोर्ड के कामकाज में एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। हमें पूरा विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में हरियाणा शिक्षा बोर्ड पारदर्शिता, गुणवत्ता और आधुनिकता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा भिवानी जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक जी की उपस्थिति ने हमारा हौसला और बढ़ा दिया है। उनके मार्गदर्शन में यह स्वागत मिलन न केवल यादगार बना, बल्कि खुशहाल मिलन हुआ इस अवसर पर युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक राजकुमार फौजी, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल के महामंत्री मोहित कायला और कैप्टन राजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता शामिल रहे। युवा पदाधिकारियों ने जहां शिक्षा व्यवस्था में आधुनिक सुधारों को लेकर अपनी उम्मीदें जताईं, वहीं पूर्व सैनिकों ने चेयरमैन को अपनी शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। नवनियुक्त चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे बोर्ड की साख को और मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के हित में हर संभव कदम उठाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे।

