Bhiwani News: हरियाणा स्टेट मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज, 216 खिलाड़ी दिखा रहे दम

भिवानी के श्री सनातन धर्म जगदीश स्कूल में चौथी हरियाणा स्टेट यूथ मुए थाई चैंपियनशिप शुरू। प्रदेशभर के 216 खिलाड़ी ले रहे भाग, विजेताओं को नेशनल खेलने का मिलेगा मौका।

 
Self Defense for Girls Sports

राज्य स्तरीय मुए थाई चैंपियनशिप भिवानी में शुरू
भिवानी के कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री सनातन धर्म जगदीश गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चौथी हरियाणा स्टेट यूथ मुए थाई चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर के 216 खिलाडिय़ों (लडक़े व लड़कियां) भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आज शनिवार को शुभारंभ हुआ।
मुईथाई स्पोट्र्स एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ ने बताया कि राज्यस्तरीय चैंपियनशिप  में प्रदेशभर के 216 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और अपनी प्रतिभाग का लोहा मनवा रहे हैं। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा विद्यालय शिखा बोर्ड के रिटायर्ड असिस्टेंट सेक्रेटरी ओपी नंदवानी व मुई थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान राहुल राणा ने गेम का शुरूआत करके किया। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।
lओपी नंदवानी ने कहा कि खेल बच्चों के भविष्य के लिए अहम होता है। इस खेल में खिलाड़ी को दो हाथों नहीं 8 हाथों का प्रयोग किया जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी अहम महत्व होता है। खेल से जुड़ने के बाद खिलाड़ी सुबह जल्दी उठता है तो उसका विकास होता है। खिलाड़ी खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आजकल बच्चे मोबाइल की तरफ अधिक आकर्षित हो गए हैं। जिनका उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए अभिभावकों को भी सचेत रहकर बच्चों पर ध्यान रखने की जरूरत है। खेल से जुडऩे के बाद बच्चे मोबाइल से भी दूर रहेंगे।


मुईथाई स्पोट्र्स एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान राहुल राणा ने कहा कि इस चैंपियनशिप में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों को आगे बढऩे का मौका मिलेगा। जो खिलाड़ी यहां से जीतकर जाएंगे, वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यह खेल लडक़ों से ज्यादा लड़कियों के लिए अहम है। क्योंकि लड़कियों को विपरित परिस्थिति में आत्मरक्षा के गुरों की जरूरत होती है। वहीं नए बच्चों को खेल की तरफ आकर्षित करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल संगीता व स्कूल स्टाफ,उपाध्यक्ष मुकेश तंवर, कोषाध्यक्ष कर्मवीर कौशिक, आयोजक सचिव दीपक भाकर, मोहित पानीपत, जोगेंद्र पलवल, अंजलि कैथल, भारती कैथल, दीपक पारचे अंबाला, सन्नी पहलवान झज्जर, गौरव रोहतक, श्रद्धा ग्रेवाल, सूरज तंवर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, सज्जन कंवर, मोनू फूलपुरा, प्रदीप शर्मा जाटू लोहारी, सोनू शर्मा तोशाम समेत अनेक लोग मौजूद रहे।