बड़ी खबर: 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर पूरी तरह बंद होगा कैश, NHAI केवल फास्टैग और UPI से लेगा भुगतान

नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए जरूरी सूचना! 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान (Cash Payment) पूरी तरह बंद हो जाएगा। NHAI टोल लेन को डिजिटल बनाने के लिए केवल FASTag और UPI से ही टैक्स वसूलेगा।

 
FASTag Mandatory April 2026

हरियाणा  : क्या आप भी नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरुरी है। केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2026 से देशभर के टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद करने की तैयारी कर रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया देश के टोल प्लाजा को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी कर रही है। 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजेक्शन को पूरी तरह बंद किया जा सकता है। वहीं इसके बाद टोल का भुगतान केवल फास्टैग (FASTag) या UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही हो पाएगा। 

NHAI के अनुसार टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट की वजह से अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। खास तौर पर भीड़ वाले समय में नकद लेन-देन के कारण गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती हैं और खुले पैसों को लेकर विवाद भी हो जाता है। डिजिटल पेमेंट पूरी तरह अनिवार्य होने से ये समस्या खत्म हो जाएगी।