UPSC Result 2025: हरियाणा के छोरे-छोरियों का जलवा! एकांश ढुल ने पाई तीसरी रैंक, प्रदेश के 11 अभ्यर्थी टॉप-200 में शामिल; देखें पूरी लिस्ट
UPSC 2025 के नतीजों में हरियाणा का दबदबा! एकांश ढुल (Rank 3) सहित प्रदेश के दर्जनों युवाओं ने मारी बाजी। वेल्डिंग करने वाले के बेटे से लेकर 50 लाख का पैकेज छोड़ने वाले युवाओं तक, जानें हरियाणा के इन यूपीएससी टॉपर्स की प्रेरक कहानियां।
हरियाणा : संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा का कल रिजल्ट निकला जिसमें में हरियाणा के छोरे-छोरियों ने कमाल कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रदेश के कई अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें तीसरी रैंक पाने वाले एकांश ढुल सहित प्रदेश के 11 अभ्यर्थियों ने देश के टॉप-200 में जगह बनाई।
विकास कुंडू (जींद) : पिल्लूखेड़ा निवासी विकास कुंडू ने 27वीं रैंक हासिल की। पिछले साल 288वीं रैंक से आइपीएस प्रशिक्षण में थे और बेहतर रैंक के लिए दोबारा परीक्षा दी।
मानसी गुप्ता (यमुनानगर) : जगाधरी की मानसी गुप्ता ने दूसरे प्रयास में 78वीं रैंक हासिल की।
अमनप्रीत सैनी (कुरुक्षेत्र) : ढेरू माजरा गांव निवासी अमनप्रीत सैनी कृषि विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने 319 रैंक हासिल की।
कनिष्क अग्रवाल (फरीदाबाद) : सेक्टर-28 निवासी कनिष्क ने दूसरी बार परीक्षा देकर सफलता 72वीं रैंक हासिल की। पिछले वर्ष 279वीं रैंक से आइआरएस मिला था।
स्वाति आर्य (जींद) : नरवाना निवासी स्वाति आर्य सेवानिवृत्त शिक्षक दिलबाग शास्त्री की पुत्री हैं। उन्होंने 366 रैंक हासिल की।
शिखा सहरावत (रोहतक) : रोहतक की निवासी शिखा सहरावत ने 113वीं रैंक प्राप्त की।
राहुल पातड़ (हिसार) : उकलाना के गांव बिठमड़ा के मूल निवासी राहुल पातड़ ने चौथे प्रयास में 379वीं रैंक हासिल कर सफलता हासिल की।
दीपांशु जिंदल (यमुनानगर) : जगाधरी के बीडीपीओ दीपांशु जिंदल ने दूसरे प्रयास में 38वीं रैंक प्राप्त की।
अंशिका सांगवान (चरखी दादरी) : चंदेनी गांव निवासी अंशिका सांगवान ने पहले प्रयास में ही यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने 330 रैंक हासिल किया।
कशिश कालड़ा (यमुनानगर) : सेक्टर-17 निवासी कशिश कालड़ा ने दूसरे प्रयास में 96वीं रैंक हासिल की।
वैभव भारद्वाज (सोनीपत) : सोनीपत के वेस्ट रामनगर निवासी वैभव भारद्वाज ने यूपीएससी परीक्षा में 344वीं रैंक हासिल की। उनके पिता अधिवक्ता हैं।
श्रेया गुप्ता (पानीपत) : मॉडल टाउन निवासी 22 वर्षीय श्रेया गुप्ता ने कड़ी मेहनत के बल पर यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने 114वीं रैंक हासिल की।
यशवंत सांगवान (चरखी दादरी) : दादरी जिले के यशवंत सांगवान किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने पांचवें प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की।
मुकुल जिंदल (अंबाला) : अंबाला कैंट के मुकुल जिंदल ने पिछले प्रयास में चार अंकों से अंतिम सूची से चूकने के बाद इस बार 243 रैंक हासिल किया।
नीरज यादव (फरीदाबाद) : मिर्जापुर गांव निवासी नीरज यादव ने आइआइटी गुवाहटी से इंजीनियरिंग के बाद नौकरीछोड़ी। पहले एचसीएस पास कर बीडीपीओ रहे और बाद में यूपीएससी में सफलता हासिल की।
प्रद्युमन सेठ (रोहतक) : रोहतक जिले के सांपला क्षेत्र के गांव कुल्ताना निवासी प्रद्युमन सेठ ने यूपीएससी परीक्षा में 853वीं रैंक हासिल की।
सुनीता सांगवान (चरखी दादरी) : चरखी दादरी के हंसावास गांव निवासी सुनीता सांगवान ने चौथे प्रयास में परीक्षा पास की। उनकी सफलता से ग्रामीण क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
नितीश कुमार (महेंद्रगढ़) : खटोटी कलां निवासी नितीश कुमार दिव्यांग हैं। किसान परिवार के नितीश ने गांव के विद्यालय से पढ़ाई कर आनलाइन अध्ययन से सफलता हासिल की।
प्रख्या गुलिया (झज्जर) : बादली क्षेत्र निवासी प्रख्या गुलिया ने 265वीं रैंक हासिल की।
मानसी डागर (सोनीपत) : गांव बाघड़ू की मानसी डागर ने 137वीं रैंक हासिल की।
शीतल चौहान (झज्जर) : खेड़ी सुल्तानपुर गांव निवासी शीतल चौहान किसान परिवार से संबंध रखती हैं। कठिन परिश्रम और निरंतर तैयारी से उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की।
दिव्या गहलावत बल्हारा (रोहतक) : रोहतक के सेक्टर-3 निवासी दिव्या गहलावत बल्हारा ने यूपीएससी परीक्षा में 182वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
कर्ण सिंह (महेंद्रगढ़) : नारनौल के माली टिब्बा क्षेत्र के निवासी कर्ण सिंह ने हिंदू कॉलेज दिल्ली से स्नातक किया। वेल्डिंग का कार्य करने वाले पिता के बेटे ने घर पर स्वाध्याय कर परीक्षा पास की।
अमन (सोनीपत) : मुरथल निवासी अमन सीमा सड़क संगठन में एईई पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ तैयारी कर दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की।
अंकित (हांसी) : हांसी जिले के सिंघवा राघो गांव निवासी अंकित 2022 से रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन आफिसर के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ तैयारी कर परीक्षा उत्तीर्ण की।
जतिन जाखड़ (झज्जर) : झज्जर जिले के जतिन जाखड़ ने अखिल भारतीय स्तर पर 191वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। उनकी सफलता से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
तेजवीर सिंह (महेंद्रगढ़) : दौंगड़ा अहीर के तेजवीर सिंह ने 50 लाख पैकेज की नौकरी के साथ तैयारी कर यूपीएससी परीक्षा में स्थान हासिल किया।

