Haryana Assembly Bills Introduced 2026: बाबा खाटू श्याम चुलकाना धाम और निकाय संशोधन सहित 4 बिल पेश

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन न्यायालय, नगरपालिका, नगर निगम संशोधन विधेयक और खाटू श्याम चुलकाना धाम विधेयक पुरःस्थापित किए गए।
 
हरियाणा विधानसभा विधेयक पुरःस्थापित

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान चार विधेयक पुरःस्थापित किए गए

चण्डीगढ़, 27 अगस्त - हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन चार  विधेयक पुरःस्थापित किए गए। पुरःस्थापित किए गए विधेयकों में हरियाणा न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2026  और हरियाणा बाबा श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम पूजास्थल विधेयक, 2026 शामिल  हैं।