हरियाणा वेदर अपडेट: 4 जिलों में अलर्ट, 30 जून तक होगी झमाझम बारिश
हरियाणा के मौसम का मिजाज बदला! पंचकूला, अंबाला समेत 4 जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट। 30 जून तक बारिश के आसार। जानें अपने शहर का हाल।
हरियाणा : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज सूबे के चार जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र शामिल है। इसके अलावा 30 जून तक हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
30 जून तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक आज से 30 जून तक हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।
बीते कल गुरुवार को अंबाला में 40.0 डिग्री, हिसार में 40.8 डिग्री, करनाल में 38.7 डिग्री, नारनौल में 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।

