हरियाणा मौसम अपडेट: अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना। सुरक्षा बरतें।

 
हरियाणा के जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

हिसार : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने अलर्ट जारी करते हुए अगले 3 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणवियों के लिए अगले 3 घंटे बेहद अहम रहने वाले हैं। इस दौरान नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल में हवाओं के साथ मध्यम बारिश तथा चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, हांसी, जींद, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों में कहीं कहीं तेज हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि  इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा जारी मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।