हरियाणा वेदर अपडेट: 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; आंधी-बारिश की चेतावनी

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज! हिसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी। 6 जून तक आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना। जानें पूरी अपडेट।

 
हरियाणा में मानसून 2026

हरियाणा : हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान की बात करें तो प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 2.6°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में रोहतक सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.1°C दर्ज किया गया। इसके अलावा सिरसा में 42.0°C और हिसार में पारा 40.5°C दर्ज हुआ। वहीं 2 पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव से 6 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा।  6 जून तक हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में बीच-बीच में मध्यम से तेज गति की हवा चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

अब तक ज्यादा हुई बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च से 31 मई तक हरियाणा में 52.4 मिमी. बारिश हुई, जबकि औसतन बारिश 44.6 मिमी. होती है। यानी सामान्य से 18% ज्यादा बारिश हुई है। अब जो बारिश होगी, वह मानसून की बारिश होगी। प्रदेश में अभी तक मानसून अभी लेट आएगा।